Uttarakhand: जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से करोड़ों के ट्रांजेक्शन मामले में युवती गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के जम्मू-कश्मीर पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। ग्राम आसफनगर में छापेमारी कर पुलिस ने एक युवती को पाकिस्तान के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन के आरोप में गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर क्षेत्र में कुछ दिन पहले पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हरिद्वार के आसफनगर निवासी एक युवती का नाम लिया। आरोप है कि यह नेटवर्क पाकिस्तान के माध्यम से बड़े स्तर पर नकदी के लेन-देन से जुड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सदभव रौतेला ने राज्य शतरंज में मारी बाजी, नेशनल के लिए चयनित

इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पिरान कलियर पुलिस से संपर्क किया और स्थानीय पुलिस की मदद से बुधवार सुबह आसफनगर गांव में संयुक्त कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को युवती की पहचान करने में करीब दो से ढाई घंटे का समय लगा। पहचान की पुष्टि होने के बाद उसे हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 21 फरवरी

हालांकि छापेमारी के दौरान मौके से कोई नकदी बरामद नहीं हुई, लेकिन जांच एजेंसियों को करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन से जुड़े अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है। पूछताछ के बाद पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड हासिल कर युवती को अपने साथ जम्मू-कश्मीर ले गई।

अचानक हुई इस कार्रवाई से युवती के परिजन और आसपास के लोग भी हैरान रह गए। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा तेज हो गई कि पाकिस्तान के जरिए इतने बड़े स्तर पर आर्थिक लेन-देन का नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: उत्तराखंड बोर्ड की सुधार परीक्षा जुलाई में, 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

पिरान कलियर थाना प्रभारी Kamal Mohan Bhandari ने बताया कि मामला जम्मू-कश्मीर में दर्ज केस से जुड़ा हुआ है। स्थानीय पुलिस ने केवल आवश्यक सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने युवती की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

फिलहाल जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ट्रांजेक्शन के स्रोतों की जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page