Haldwani: बकरीद पर अलर्ट मोड में नैनीताल पुलिस, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुद संभाला मोर्चा…Video

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गुरुवार को नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Manjunath TC ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए संवेदनशील क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के सख्त निर्देश दिए।

एसएसपी ने नैनीताल, हल्द्वानी समेत विभिन्न संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: माणा में भारी बर्फबारी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन बंद, अब तक 15 मजदूरों को निकाला गया

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए ताकि किसी भी भ्रामक सूचना को समय रहते रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग में बाधा बनी भाभी की गला रेतकर हत्या, चचेरे देवर ने दिया वारदात को अंजाम

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को आम जनता और नमाजियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार रखने की हिदायत दी। साथ ही सभी अधिकारियों को आपसी सौहार्द बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के बाद सरकार का बड़ा फैसला, 23 लाख छात्रों की परीक्षा दोबारा होगी

पर्व के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग और रूट मार्च भी बढ़ा दिए गए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान एसपी नैनीताल, एसपी सिटी हल्द्वानी, सीओ हल्द्वानी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी फील्ड में मौजूद रहे और लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते दिखाई दिए।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page