प्रेम प्रसंग में बाधा बनी भाभी की गला रेतकर हत्या, चचेरे देवर ने दिया वारदात को अंजाम

खबर शेयर करें

सुल्तानपुर। गुजरात के सूरत से एक सप्ताह पूर्व पति के साथ ननिहाल आई महिला की गुरुवार को उसके ही चचेरे देवर ने चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी देवर को हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Brother-in-law Arrested for Brutal Murder Over Love Affair Dispute: जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जिले के करौंदी थाना क्षेत्र अंतर्गत उधरनपुर गांव निवासी पवन मौर्या अपनी पत्नी निशा मौर्या, चचेरे भाई आदित्य पुत्र रामबचन मौर्या तथा पांच वर्षीय बेटी श्रेया के साथ गुजरात के सूरत शहर में रहकर नौकरी करता था। बीते 21 जनवरी को सभी लोग सूरत से निशा के मायके कानपुर आए, जहां कुछ दिन रुकने के बाद 28 जनवरी को पवन के ननिहाल ख्वाजापुर गांव, नाना गुरुदीन मौर्या के घर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान पर ट्रंप का अल्टीमेटम: ‘समझौता नहीं तो तबाही तय’, स्पेन ने अमेरिकी विमानों के लिए एयरस्पेस किया बंद

गुरुवार दोपहर निशा मौर्या घर के बाहर छप्पर के नीचे बैठी हुई थी। इसी दौरान अचानक उसका चचेरा देवर आदित्य वहां पहुंचा और चाकू निकालकर उसके गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक निशा का गला गंभीर रूप से कट चुका था और मौके पर खून फैल गया था। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  माता वैष्णो देवी यात्रा के नियम सख्त, RFID कार्ड मिलने के 10 घंटे में यात्रा शुरू और 24 घंटे में लौटना अनिवार्य

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। करौंदी थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। आरोपी आदित्य का रिश्तेदारी की एक युवती से प्रेम संबंध था, जो मुंबई में रहती है। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। इस संबंध की जानकारी निशा को हो गई थी और उसने घरवालों को इसकी सूचना दे दी थी। इसी बात से नाराज होकर आदित्य ने अपनी भाभी की गला रेतकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में आज से शुरू होगी आयुष्मान भारत योजना, गरीबों को मिलेगा 10 लाख तक का स्वास्थ्य कवरेज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page