कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: मैक्स वाहन पर चट्टान गिरने से दो की मौत, पांच घायल

खबर शेयर करें

कोटद्वार। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के पास सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। किल्बोखाल से कोटद्वार आ रही एक मैक्स वाहन पर अचानक पहाड़ी से भारी चट्टान और मलबा गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट शीतकालीन के लिए बंद, जयकारों से गूंज उठा मंदिर

मृतकों की पहचान सतबीर (20) और रविंद्र उर्फ मोटा (32) के रूप में हुई है। दोनों पौड़ी गढ़वाल जनपद के निवासी थे। घायलों में मीनाक्षी, पंकज, सिमरन, चालक देवेंद्र और दिनेश शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल चालक देवेंद्र और दिनेश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज बेस अस्पताल कोटद्वार में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: होमस्टे अनुदान में भ्रष्टाचार के आरोप...जिला पर्यटन अधिकारी बृजेश पांडे निलंबित, विभागीय जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, जिससे मार्गों पर आवाजाही खतरनाक होती जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अंकिता हत्याकांड में उर्मिला सनावर की बढ़ीं मुश्किलें, हरिद्वार में एसआईटी ने 6 घंटे की पूछताछ

प्रशासन ने यात्रियों से खराब मौसम में पहाड़ी मार्गों पर सफर करते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page