Uttarakhand: होमस्टे अनुदान में भ्रष्टाचार के आरोप…जिला पर्यटन अधिकारी बृजेश पांडे निलंबित, विभागीय जांच शुरू

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने होमस्टे अनुदान वितरण में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पर्यटन अधिकारी, देहरादून बृजेश पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं।

मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुई शिकायत के बाद सामने आया। शिकायत का संज्ञान लेते हुए पर्यटन विभाग ने प्रारंभिक जांच कराई, जिसमें लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मिडिल ईस्ट में बढ़ा सैन्य तनाव, अमेरिका ने उतारा महाशक्ति विमानवाहक पोत

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने बृजेश पांडे के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दीपावली से पहले प्रदेश के 9 हजार राशन विक्रेताओं को मिल सकता है लाभांश बढ़ोतरी का तोहफा

पर्यटन विभाग के अनुसार विभागीय जांच में आरोपों की विस्तृत पड़ताल की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सचिवालय में पहली बार तबादला नीति लागू, बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले...सूची देखें

You cannot copy content of this page