Haldwani: कक्षा 10 के छात्र दिव्यम तिवारी की पुस्तक ‘छम छम आया वसंत’ का विमोचन, 42 बाल कविताओं का अनूठा संग्रह

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कुसुमखेड़ा में बुधवार को विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र दिव्यम तिवारी की पहली बाल काव्य पुस्तक ‘छम छम आया वसंत’ का भव्य विमोचन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने युवा रचनाकार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की।

पुस्तक का विमोचन विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह जलाल, उपप्रधानाचार्य जगदीश परगाई, गोकुल पंत, हेम बेलवाल तथा अन्य शिक्षकों ने संयुक्त रूप से किया। सभी ने दिव्यम की साहित्यिक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि कम उम्र में पुस्तक प्रकाशित होना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम-मुंबई और लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेनें जल्द होंगी नियमित, यात्रियों को मिलेगा किराए में लाभ

बाल मन की कल्पनाओं से सजी हैं 42 कविताएं

‘छम छम आया वसंत’ बाल काव्य संग्रह में 42 कविताएं संकलित हैं, जिनमें बाल मन की कल्पनाओं, प्रकृति, संवेदनाओं और जीवन के विविध रंगों को सरल एवं सहज भाषा में अभिव्यक्त किया गया है।

दिव्यम तिवारी ने बताया कि उन्हें बचपन से ही लेखन का शौक रहा है और उन्होंने कक्षा 6 से ही कविता लेखन शुरू कर दिया था। लगातार अभ्यास और साहित्य के प्रति रुचि के चलते अब उनकी पहली पुस्तक प्रकाशित हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नगर आयुक्त ने किया ट्रंचिंग ग्राउंड और एमआरएफ प्लांट का निरीक्षण, जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

साहित्यिक माहौल का मिला संस्कार

दिव्यम की माता इसी विद्यालय में हिंदी की प्रवक्ता हैं और वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की कवयित्री भी हैं। परिवार और विद्यालय के साहित्यिक वातावरण ने दिव्यम की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

विमोचन समारोह में दिनेश पाठक, तनुजा पांडे, राधा बिष्ट, सीमा बोरा, निधि बिष्ट, भावना मिश्रा, दीपा तिवारी, विशन सिंह राठौर, मोहन शर्मा, जीवन सनवाल, मनोज परगाई, ललित तिवारी, हरीश देवड़ी, जगदीश उपाध्याय, कृष्ण कुमार उपाध्याय सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-नीलकंठ मार्ग पर हादसा: बारिश के चलते कार पर गिरा पत्थर, बाल-बाल बचे यात्री

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ साहित्य, कला और रचनात्मक गतिविधियों से भी जुड़ना चाहिए। दिव्यम तिवारी की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और अन्य छात्रों को भी अपनी प्रतिभा को पहचानने और निखारने की प्रेरणा देगी।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page