हल्द्वानी: आरएसएस जिला कार्यवाहक के बेटे ने की आत्महत्या, वीडियो में बताई वजह

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हीरानगर निवासी 24 वर्षीय युवक ने घर में ही चाकू से गला रेतकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  National Games: महाराष्ट्र ने जिमनास्टिक में किया शानदार प्रदर्शन, कई स्वर्ण पदक जीते

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक के बेटे सर्जल (24) ने बाथरूम में जाकर धारदार हथियार से गला रेत लिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो सर्जल खून से लथपथ पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली: रेलवे कार्य से ग्रामीणों में रोष, मेठाणा तोक में काम ठप - रोजगार, मुआवज़ा और मंदिर निर्माण की उठाई मांग

आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के मुताबिक सर्जल बीबीए की पढ़ाई कर रहा था और कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटना से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी अपलोड किया था, जिसमें उसने किसी बीमारी से जूझने का जिक्र किया था।

यह भी पढ़ें 👉  PM आवास के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता हिरासत में, धक्का-मुक्की के बीच चोट लगने का दावा

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page