Haldwani: इंदिरानगर में जेंट्स ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन, कम कीमत में बेहतर सुविधाएं देने का दावा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। इंदिरानगर स्थित बड़ी मस्जिद के पास गुरुवार को एक नए जेंट्स ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन किया गया। पार्लर का शुभारंभ क्षेत्र की वरिष्ठ महिला द्वारा रिबन काटकर किया गया।

पार्लर के संचालक असीम अंसारी ने बताया कि यहां ग्राहकों को बाजार की तुलना में कम कीमत पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्लर में ग्राहकों की जरूरत के अनुसार विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में तेज रफ्तार कार ने तीन मजदूरों को कुचला, पुलिसकर्मी चालक फरार, एक की हालत नाजुक

उद्घाटन अवसर पर शाहिद अंसारी, अजीम अंसारी, मोसाहिद अंसारी, जाहिद, शोएब अंसारी और गुलाम वारिस समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने नए प्रतिष्ठान के संचालक को शुभकामनाएं दीं।

You cannot copy content of this page