UKPSC ने राजस्व एवं कर निरीक्षक भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ाई, अब 18 अगस्त तक मौका

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने शहरी विकास विभाग में राजस्व एवं कर निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले अभ्यर्थियों को आवेदन और शुल्क जमा करने के लिए 4 अगस्त तक का समय दिया गया था, लेकिन प्रदेश के पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण नेटवर्क प्रभावित होने से कई अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाए।

अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए आयोग ने ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 अगस्त 2026 कर दी है। इसके साथ ही 8 अगस्त से 18 अगस्त तक आवेदन की विंडो दोबारा खोल दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: विजिलेंस का बड़ा एक्शन...50 हजार की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार

25 अगस्त से आवेदन में कर सकेंगे सुधार

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, जिन अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में किसी तरह का संशोधन करना है, उन्हें भी मौका दिया जाएगा। आवेदन में करेक्शन विंडो 25 अगस्त 2026 से उपलब्ध होगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि अंतिम समय में तकनीकी समस्या के कारण परेशानी न हो।

लोअर पीसीएस के 65 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 31 अगस्त से

वहीं, लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। आयोग ने 328 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू की प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू की थी।

यह भी पढ़ें 👉  नीतीश कुमार ने CM की कुर्सी छोड़ने का किया ऐलान, जदयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी, आवास के बाहर जुटे समर्थक

अब शेष 65 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 31 अगस्त से 3 सितंबर के बीच आयोजित किए जाएंगे। आयोग की ओर से इंटरव्यू को लेकर आवश्यक कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

दस्तावेज पूरे न करने पर तीन अभ्यर्थियों को अनर्ह घोषित किया

लोअर पीसीएस भर्ती प्रक्रिया के दौरान आयोग ने सही दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने वाले तीन अभ्यर्थियों को अनर्ह घोषित किया है। हालांकि इन अभ्यर्थियों को अपना पक्ष रखने का अवसर देते हुए 16 अगस्त तक प्रत्यावेदन प्रस्तुत करने का मौका दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: चंद्रशेखर बने नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, पीयूष महासचिव

वहीं, पहले से अनर्ह घोषित किए गए 10 अभ्यर्थियों को समय पर प्रत्यावेदन नहीं देने के कारण लोअर पीसीएस भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है।

भर्ती प्रक्रिया में आयोग ने बढ़ाई पारदर्शिता

आयोग के इन फैसलों से एक ओर जहां राजस्व एवं कर निरीक्षक भर्ती में आवेदन से वंचित रह गए अभ्यर्थियों को राहत मिली है, वहीं लोअर पीसीएस भर्ती में दस्तावेजों की जांच और प्रत्यावेदन की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page