Haldwani: चरस तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 369 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 369 ग्राम अवैध चरस बरामद करने के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और बनभूलपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  टांडा रेंज में टस्कर हाथी की मौत, पत्थरचट्टा दक्षिणी बीट में मिला शव

गौला बाईपास पर पुलिस ने दबोचा

पुलिस के मुताबिक, 7 अगस्त 2026 को गौला बाईपास रोड पर यात्री विश्रामगृह के पास पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 369 ग्राम चरस बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 10 अक्टूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, अब तक 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

पूछताछ और सत्यापन में आरोपी की पहचान विक्रम सिंह बर्गली (34) पुत्र रणजीत सिंह बर्गली के रूप में हुई। वह मूल रूप से ग्राम गलनी, थाना खन्स्यू, नैनीताल का रहने वाला है और वर्तमान में गिरजा बिहार, कमलुवागांजा क्षेत्र में रह रहा था।

पुलिस ने चरस के साथ आरोपी के कब्जे से पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UK 04 N 8763 भी बरामद की है। पुलिस को आशंका है कि इसी वाहन का इस्तेमाल मादक पदार्थ की तस्करी में किया जा रहा था।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

बनभूलपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 128/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  युवा महोत्सव 2025: युवाओं ने कला और संस्कृति में दिखाया हुनर, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को 'भवाली रत्न' सम्मान

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  • उप निरीक्षक मनोज यादव
  • कांस्टेबल 649 दिलशाद अहमद
  • कांस्टेबल 764 सुच्चा सिंह
  • कांस्टेबल 104 शिवम कुमार
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page