Uttarakhand: केदारनाथ हेली टिकटों के लिए मची होड़, एक घंटे में 15 जून तक सभी सीटें फुल

खबर शेयर करें

देहरादून। चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम के लिए 22 अप्रैल से शुरू होने वाली हेली सेवा की टिकटों की बुकिंग शुरू होते ही श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बुधवार शाम आईआरसीटीसी ने जैसे ही हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग पोर्टल खोला, महज एक घंटे के भीतर 15 जून तक की सभी टिकटें फुल हो गईं।

आईआरसीटीसी पोर्टल शाम 6 बजे खुला था। शुरुआत में भारी संख्या में लोगों के एक साथ लॉगिन करने से वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतें आईं, लेकिन जल्द ही सिस्टम सामान्य होने के बाद टिकटों की बुकिंग तेज हो गई। देखते ही देखते 31,607 यात्रियों ने हेली टिकट बुक कर लीं और पूरा स्लॉट फुल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 2.10 करोड़ की लागत से लगेंगे 11 नए ट्रांसफार्मर

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए सभी टिकटों की बुकिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 15 जून के बाद की यात्रा के लिए अगले चरण की बुकिंग जून के पहले सप्ताह में खोली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार नगर निगम जमीन घोटाला: मुख्यमंत्री धामी के सख्त रुख के बाद सात और अधिकारी निलंबित, अब तक 10 पर गिरी गाज

केदारनाथ धाम के लिए इस बार गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेलीकॉप्टर सेवाएं संचालित की जाएंगी। गुप्तकाशी से ट्रांस भारत और चिप्सन एविएशन, फाटा से यूनाइटेड हेली चार्टर्ड, रजस एयरोस्पोर्ट और पिलिग्रिमेज एविएशन, जबकि सिरसी से एरो एयरक्राफ्ट और हिमालयन हेली शटल सेवा संचालित करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 114 दिनों में 47 लाख पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

हेली टिकटों की रिकॉर्ड समय में बुकिंग से साफ है कि इस बार भी केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और यात्रा सीजन के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page