उत्तरकाशी में फिर भूकंप के झटके, एक सप्ताह में तीसरी बार दहशत का माहौल

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में बुधवार की दोपहर फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर करीब 3:28 बजे भूकंप का झटका महसूस हुआ, जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र अस्सी गंगा के कफलों में था, जो धरती से लगभग पांच किलोमीटर नीचे स्थित था।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता के पशुपालकों को 42.46 लाख का बोनस, छह दुग्ध समितियों में बांटी गई प्रोत्साहन राशि

एक सप्ताह में तीन दिन लगातार आए भूकंप के झटकों ने स्थानीय निवासियों को चिंता में डाल दिया है। शुक्रवार को भी उत्तरकाशी में तीन बार भूकंप के झटके महसूस हुए थे, जिससे लोगों में भय व्याप्त हो गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, इस महीने राज्य में अन्य स्थानों पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 10 जनवरी को बागेश्वर जिले में रात एक बजे के आसपास 2.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके अलावा, उत्तरकाशी में 7:41 पर 2.7 तीव्रता का और फिर 8:19 पर 3.5 तीव्रता का झटका महसूस हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार, पौने ग्यारह बजे भी झटके महसूस किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि क्षेत्र में नवाचार और समर्पण के लिए सीएम धामी ने नरेंद्र सिंह मेहरा को किया सम्मानित

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और भूकंप के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की है। ऐसे लगातार भूकंप के झटकों से लोग भयभीत हैं, और इस घटनाक्रम ने एक बार फिर उत्तराखंड में भू-गतिकीय गतिविधियों की बढ़ती चिंता को उजागर किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 40 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page