Haldwani: त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता के पशुपालकों को 42.46 लाख का बोनस, छह दुग्ध समितियों में बांटी गई प्रोत्साहन राशि

खबर शेयर करें

लालकुआं(हल्द्वानी)। दीपावली समेत आगामी त्योहारों से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के पशुपालकों को बड़ी सौगात दी है। संघ की ओर से क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों में 42 लाख 46 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। करीब 66 करोड़ रुपये की दुग्ध खरीद के सापेक्ष बोनस की राशि मिलने से पशुपालकों के चेहरे खिल उठे। बोनस वितरण कार्यक्रम संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस मौके पर संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत और सहयोग से ही दुग्ध संघ की गतिविधियां लगातार आगे बढ़ रही हैं। संघ उत्पादकों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन पर सरकार का फोकस तेज, CM धामी ने दिए प्रवासी पंचायत और वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने के निर्देश

उन्होंने कहा कि बोनस वितरण पशुपालकों की मेहनत का सम्मान है। इससे दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन मिलेगा और वे दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। संघ का उद्देश्य सहकारी समितियों को मजबूत बनाने के साथ उत्पादकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और आंधी का अलर्ट

कार्यक्रम के दौरान बिंदुखत्ता क्षेत्र की रावत नगर प्रथम, द्वितीय और तृतीय, खुरियाखत्ता तृतीय, चित्रकूट और तिवारी नगर प्रथम दुग्ध समितियों में बोनस वितरित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न समितियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस दौरान संघ की ओर से समिति प्रगति का विवरण भी प्रस्तुत किया गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 और एक अप्रैल 2026 से 30 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के माध्यम से समितियों की प्रगति और गतिविधियों की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी, 12 जिलों में आचार संहिता लागू

कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, सहायक प्रबंधक (स्टोर) मोहन चंद जोशी, एफओ शांति कोरंगा, मार्ग प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, पूरन मिश्रा, गोपाल दत्त, मोनू कुमार सहित विभिन्न दुग्ध समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रबंध कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page