उत्तराखंड: जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी, 12 जिलों में आचार संहिता लागू

खबर शेयर करें

नामांकन 11 अगस्त को, 14 अगस्त को मतदान और मतगणना

देहरादून। उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। अधिसूचना जारी होते ही प्रदेश के 12 जिलों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अजब प्रेम कहानी का नया मोड़: सास बनी पत्नी, अब बहनोई संग फरार

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 11 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, जबकि 14 अगस्त को ही मतदान और मतगणना संपन्न कराई जाएगी। आयोग ने चुनाव की प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धराली आपदा: लापता लोगों की तलाश में युद्धस्तर पर खोज, हर्षिल में बनी झील से बढ़ी मुश्किलें
Ad

चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संभावित प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं और समीकरण साधने में जुट गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बॉर्डर पार, सिस्टम बेकार!...कुमाऊं के ट्रांसपोर्ट गोदामों में उतर रही गुटखा खेप, सरकार को रोजाना लाखों की चपत

गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पंचायत व्यवस्था के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में इन चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page