उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर बहनों को सरकार का तोहफा, 9 अगस्त को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर

खबर शेयर करें

परिवहन निगम ने जारी किया आदेश, उत्तराखंड में लागू होगी सुविधा

देहरादून। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की बहनों को खास तोहफा दिया है। 9 अगस्त को बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए उत्तराखंड रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: 8 जून तक बारिश, आंधी और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

इस संबंध में परिवहन निगम ने आदेश जारी कर दिया है, जिसके तहत यह सुविधा केवल राज्य की सीमाओं के भीतर लागू होगी। यानी उत्तराखंड राज्य के भीतर चलने वाली रोडवेज बसों में महिलाएं नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहला देने वाली घटना: मां ने तीन मासूम बच्चों को नहर में फेंका, दो शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी

सरकार के इस फैसले को महिलाओं की सुविधा और पारिवारिक रिश्तों की मजबूती के कदम के तौर पर देखा जा रहा है। रक्षाबंधन पर हर साल बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों से मिलने के लिए लंबी दूरी तय करती हैं। ऐसे में यह निर्णय उनके लिए राहतभरा साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: धामी कैबिनेट के बड़े फैसले...रिवर राफ्टिंग नियमावली को मंजूरी, मदरसा बोर्ड की बजट मद होगी समाप्त

परिवहन निगम ने सभी डिपो को निर्देश दिए हैं कि 9 अगस्त को महिलाओं से किराया न लिया जाए और उन्हें सुचारु रूप से यात्रा की सुविधा दी जाए।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page