उत्तराखंड में छह दिन पहले दस्तक देगा मानसून, लेकिन पहले झेलनी होगी गर्मी की तपिश

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष मानसून सामान्य से लगभग छह दिन पहले 11 जून को पहुंचने की संभावना है। हालांकि इससे पहले प्रदेशवासियों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 जून तक राज्यभर में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे खासकर मैदानी क्षेत्रों में गर्मी लोगों को बेहाल कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  चौखुटिया में फूटा जनाक्रोश: ‘बोल पहाड़ी, हल्ला बोल’ के नारों से सरकार को चेतावनी, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उठी जोरदार मांग

मई के बाद जून के पहले सप्ताह में हुई बारिश से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब अगले कुछ दिनों तक चटक धूप और सूखा मौसम गर्मी का अहसास कराएगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। खासतौर पर दिन के समय सूर्य की तपिश ज्यादा महसूस की जाएगी।

You cannot copy content of this page