अल्मोड़ा में सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक गंभीर घायल

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। लमगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी जैंती के पास रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे उस समय हुआ, जब ग्राम बक्सवाड़ से जवाहरनेड़ी की ओर जा रही स्विफ्ट कार (नं. DL 2CAN 2385) अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी बदला रहेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी

हादसे की सूचना मिलते ही लमगड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरे वाहन से घायलों को निकालकर उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया।

मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 37 वर्षीय पान सिंह बिष्ट (निवासी ग्राम बक्सवाड़) और 57 वर्षीय मेहरबान सिंह करायत (निवासी ग्राम सुरचौरा) के रूप में हुई है। हादसे में घायल 19 वर्षीय राहुल राय, निवासी ग्राम बक्सवाड़, को थाने की सरकारी गाड़ी से अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति ने आंगनबाड़ी केंद्र को फर्नीचर भेंट किया, जरूरतमंद को दी आर्थिक सहायता

घटना के बाद शवों का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन में थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी, चौकी प्रभारी मोरनोला मनोज कुमार, चौकी प्रभारी जैंती दिनेश परिहार, हेड कांस्टेबल नरेंद्र यादव, संजय कुमार, कांस्टेबल विनोद कुमार, बिशन सिंह व दीवान सिंह बोरा शामिल रहे।

You cannot copy content of this page