चमोली: जंगल गई महिला पर भालू का हमला, हाथ और पीठ पर गहरे घाव

खबर शेयर करें

चमोली। नंदानगर विकासखंड के सैंती गांव में रविवार को जंगल गई एक महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद देवरानी की सतर्कता से भालू को भगाया गया, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैंती गांव निवासी 55 वर्षीय देवेश्वरी देवी, पत्नी दिनेश प्रसाद, अपनी देवरानी गुड्डी देवी के साथ जंगल में लिंगुड़े (जंगली साग) लेने गई थीं। जब दोनों महिलाएं भैसवाड़ा से करीब 300 मीटर आगे पेरगाड़ की ओर बढ़ रही थीं, तभी झाड़ियों में छिपे एक भालू ने अचानक देवेश्वरी देवी पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की नई सीएम बनीं रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

हमले के दौरान गुड्डी देवी ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया, जिससे भालू वहां से भाग गया। इसके बाद उन्होंने तत्काल परिजनों को फोन कर सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नंदानगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्राथमिक स्कूलों में 1670 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती तेज, 61,861 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

हमले में देवेश्वरी देवी के हाथ और पीठ पर गहरे घाव आए हैं। सैंती के ग्रामीण घनश्याम मंदोली ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। मामले में वन दरोगा राजेंद्र सिंह कुंवर ने मौके का निरीक्षण कर पीड़िता को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  ओडिशा से रुद्रपुर आई इंटर्न की हत्या, शव बड़ौर नदी से बरामद, मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि देवेश्वरी देवी हाल ही में अपनी सास के निधन के चलते देहरादून से गांव आई थीं और सोमवार को वापस लौटने वाली थीं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page