Uttarakhand: आज पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में मौसम रहेगा शुष्क

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जय राम आश्रम में यूट्यूबर तन्नू रावत के वीडियो पर बवाल, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। विशेष रूप से 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की प्रबल संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बारिश का कहर...मकान ढहने से मासूम और वृद्धा की मौत, एक व्यक्ति लापता

मौसम विभाग ने बताया कि आगामी चार फरवरी तक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का यही रुख बना रह सकता है। इस दौरान ठंड में इजाफा होने से जनजीवन प्रभावित हो सकता है, खासकर पर्वतीय मार्गों पर फिसलन और यातायात में दिक्कतें बढ़ने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: परिवहन निगम के संविदा और आउटसोर्स चालकों-परिचालकों को मिली राहत, महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ा

हालांकि राहत की खबर यह है कि पांच फरवरी से प्रदेशभर में मौसम शुष्क होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने से लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page