उत्तरकाशी में सड़क हादसा: ईंटों से भरा लोडर खाई में गिरा, चालक की मौत, दो घायल

खबर शेयर करें

दो घंटे तक वाहन में फंसा रहा बुजुर्ग, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तरकाशी (चिन्यालीसौड़)। चिन्यालीसौड़ विकासखंड के रौंतल गांव के पास बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ईंटों से लदा लोडर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। एक बुजुर्ग दो घंटे तक वाहन के अंदर फंसा रहा, जिसे एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर भारत सख्त, विदेश मंत्रालय बोला– अल्पसंख्यकों पर हमले चिंताजनक

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कुमराड़ा से रौंतल जा रहा लोडर वाहन गांव से करीब 50 मीटर पहले अचानक अनियंत्रित होकर ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर जा गिरा। हादसे में वाहन चालक अजय सिंह (32) पुत्र चंदन सिंह निवासी कुमराड़ा की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: मेहुल शाह के समर्थन में कांग्रेस की संयुक्त बैठक, छात्रसंघ चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

वहीं, वाहन में सवार परिचालक सूरज (26) पुत्र शैलेन्द्र, भी कुमराड़ा निवासी, सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरे यात्री रामशंकर (72) पुत्र चंद्रमोहन निवासी रौंतल करीब दो घंटे तक क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग की लत बनी मौत की वजह...छात्र ने खुद को गोली मारकर दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कटर की मदद से वाहन के हिस्से काटकर शव को बाहर निकाला। दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायल सूरज को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page