Haldwani: मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर में 318 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के तहत नैनीताल जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मालधन चौड़ में आयोजित मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोगों ने विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विभिन्न रोगों की जांच, चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवा वितरण के साथ कुल 318 मरीजों का पंजीकरण किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में आयोजित शिविर में नेत्र रोग, हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा जनरल ओपीडी के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार और परामर्श दिया। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से उन्हें काफी राहत मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गढ़वाल विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव, अब 24 मई को होगी परीक्षा

शिविर का निरीक्षण प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघा जोशी ने किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ लाभार्थियों से बातचीत की और स्वास्थ्य कर्मियों को सभी सेवाएं व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

शिविर के दौरान 135 लोगों की ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच, 155 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 96 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 105 एक्स-रे, 35 एलएफटी, 40 आरएफटी, 35 ओरल कैंसर स्क्रीनिंग तथा 7 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा 165 लाभार्थियों की आभा आईडी भी बनाई गई और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: किसानों को ₹369.66 करोड़ की सौगात, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर

शिविर में डॉ. विकास भट्ट, डॉ. प्रभात, डॉ. शालू, डॉ. प्रिया सिन्हा, डॉ. सौम्य प्रकाश सहित चिकित्सकों, फार्मेसी अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ, एएनएम, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सेवाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत, कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य केवल इलाज उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समय रहते बीमारियों की पहचान कर लोगों को उनके घर के निकट विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं और भविष्य में भी इस तरह के शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page