Uttarakhand: आज होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर होगा फैसला

खबर शेयर करें

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड सरकार की मंत्रिमंडल बैठक शुक्रवार को आयोजित होगी। सचिवालय में शाम चार बजे प्रस्तावित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान सदन में रखे जाने वाले विधेयकों पर मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। इसके अलावा राज्य के विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने प्रस्तुत किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: “एक्शन मोड में कांग्रेस”...कुमारी सैलजा बोलीं-संगठन होगा मजबूत, जनता बदलाव के मूड में

बताया जा रहा है कि बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, गृह, शहरी विकास और कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं व नीतिगत विषयों पर चर्चा की जाएगी। कई विभागों के प्रस्तावों पर कैबिनेट की मंजूरी मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द हो सकता है खत्म, ट्रंप बोले- दोनों देश समझौते के करीब

राज्य सरकार की इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें विधानसभा सत्र से पहले सरकार की नीतिगत प्राथमिकताओं और नई योजनाओं पर फैसला लिया जा सकता है।

You cannot copy content of this page