Uttarakhand: बाबा केदार के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे दर्शन

खबर शेयर करें

रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी। उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके साथ ही इस वर्ष की केदारनाथ यात्रा का समापन हो गया। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की चल उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई। अब शीतकाल में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में कर सकेंगे।

कपाट बंद होने से पहले मंगलवार को नगर पंचायत केदारनाथ की ओर से धाम क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंदिर परिसर और आसपास बिखरे कूड़े को एकत्र कर नजदीकी मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर पहुंचाया गया, जहां कचरे का पृथक्करण कर उसका निस्तारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 14 जून 2025

धाम में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर पंचायत के सफाई मित्रों ने विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर सफाई की। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित संस्थाओं और विभागों को आपसी समन्वय से काम करते हुए सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: इंटक के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पंत और महामंत्री रोहित भट्ट ने विधायक सुमित हृदयेश से की मुलाकात

आज बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उधर, चारधाम यात्रा के एक अन्य प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री धाम के कपाट भी बुधवार को भैयादूज के पावन अवसर पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। मंदिर के कपाट सुबह 10:28 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच बंद होंगे। इसके बाद मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए खरसाली गांव रवाना होगी।

यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, अनुराधा नक्षत्र, सौम्य योग और धनु लग्न में सुबह 10:28 बजे निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नैनीताल रोड पर दर्दनाक हादसा...स्कूटी डिवाइडर से टकराई, मंडी कर्मी युवक की मौत, साथी घायल

मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल और प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि कपाट बंद होने के बाद भी श्रद्धालुओं को मां यमुना के दर्शन और पूजा-अर्चना का अवसर मिलता रहेगा। शीतकाल के दौरान खरसाली स्थित मां यमुना के प्राचीन मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page