Haldwani: 17 वर्षीय छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर के छड़ायल क्षेत्र में सोमवार को 17 वर्षीय छात्रा की मौत से सनसनी फैल गई। घर के कमरे में छात्रा का शव मिलने से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतका की पहचान मूल रूप से बागेश्वर निवासी भूपाल सिंह की 17 वर्षीय पुत्री ज्योति दानू के रूप में हुई है। ज्योति अपनी मां और छोटे भाई के साथ छड़ायल में किराये के कमरे में रहकर शहर के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मां की डांट से आहत होकर उसने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 31 अगस्त 2025

मां मजदूरी कर पाल रही थी परिवार

परिवार की परिस्थितियां भी काफी कठिन बताई जा रही हैं। ज्योति के पिता करीब 10-12 वर्ष पहले परिवार से अलग हो गए थे। इसके बाद मां घरों में झाड़ू-पोछा कर तीनों बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। ज्योति दो भाइयों की इकलौती बहन थी। उसका बड़ा भाई शहर से बाहर नौकरी करता है, जबकि छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में फार्मासिस्ट भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 64 अभ्यर्थी चयनित

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

मुखानी कोतवाली प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि छात्रा के रिश्तेदार हल्द्वानी में ही रहते हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 22 सितंबर से सस्ती होंगी कई वस्तुएं व सेवाएं, वित्त विभाग ने जारी की संशोधित जीएसटी दरें
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page