Uttarakhand: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने का पीआईबी ने किया आह्वान, नई टिहरी में होंगे विशेष कार्यक्रम

खबर शेयर करें

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) देहरादून ने नागरिकों से उत्साहपूर्वक भागीदारी की अपील की है। पीआईबी ने कहा कि तिरंगा देश के स्वाभिमान और राष्ट्र के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी का प्रतीक है। सभी नागरिक राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ अभियान में भाग लेते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प दोहराएं।

पीआईबी देहरादून में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहायक निदेशक संजीव सुंद्रियाल ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव का प्रतीक है और राष्ट्र के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने दूरदर्शन देहरादून, आकाशवाणी और पीआईबी देहरादून के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा लोगों को गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पुलिस ने कुख्यात ‘आईटीआई गैंग’ का किया पर्दाफाश, गैंगलीडर समेत चार गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2022 में शुरू किया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। इस अभियान के तहत देशभर में नागरिक तिरंगा यात्राओं, बाइक और साइकिल रैलियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान...‘पिता से करूंगा बात, हर जांच के लिए तैयार है सरकार’

नई टिहरी में दिखेगी स्वतंत्रता और राष्ट्रभक्ति की झलक

पीआईबी के अनुसार, अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून द्वारा नई टिहरी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में ‘हर घर तिरंगा’, ‘विभाजन की विभीषिका’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे विषयों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय ध्वज की यात्रा और राष्ट्रभक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

संजीव सुंद्रियाल ने कहा कि इस वर्ष अभियान का विशेष महत्व है क्योंकि ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का अवसर भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, गौरव और नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, भारत रत्न देने की मांग उठी

कार्यक्रम के दौरान दूरदर्शन देहरादून, आकाशवाणी और पीआईबी देहरादून के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। साथ ही स्वच्छ, स्वस्थ और सतत भारत के निर्माण में योगदान देने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page