उत्तराखंड: पिथौरागढ़–देहरादून रूट पर अब उड़ेगा 42-सीटर विमान, फरवरी से नई हवाई सेवा की तैयारी तेज

खबर शेयर करें


पिथौरागढ़। कुमाऊं के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के लिए राहत भरी खबर है। पिथौरागढ़–देहरादून हवाई सेवा अब बड़े आकार के 42-सीटर विमान के साथ शुरू होने जा रही है। दिल्ली मॉडल पर आधारित इस सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

इसके संचालन की जिम्मेदारी स्पाइस जेट की सहायक कंपनी को सौंपी गई है, जिसने डीजीसीए से आवश्यक लाइसेंस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यदि सब कुछ तय समय पर पूरा हुआ, तो यह सेवा फरवरी से उड़ान भर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  UPSC CSE 2025 Result: अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, 958 उम्मीदवार सिविल सेवाओं के लिए चयनित

गौरतलब है कि पिथौरागढ़ से देहरादून के बीच फरवरी 2024 में हवाई सेवा शुरू हुई थी, जिसमें नैनी सैनी एयरपोर्ट से 19-सीटर विमान चलाया जा रहा था। इस सेवा का संचालन करने वाली फ्लाई बिग कंपनी का अब स्पाइस जेट द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद नए बदलाव संभव हुए हैं। बड़े विमान के आगमन से यात्रियों को अधिक सीटों और बेहतर सुविधा का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बस और लोडर की भीषण टक्कर, 2 की मौत, 14 गंभीर घायल

दर्जा मंत्री गणेश भंडारी ने बताया कि हवाई सेवा को लेकर समूची टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बुधवार को उन्होंने जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई से मुलाकात कर लाइसेंसिंग प्रक्रिया और तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने उन्हें हवाई सेवा शुरू करने से संबंधित प्रशासनिक प्रगति से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  चीन पर कड़ा रुख: अमेरिकी संसद में कृषि भूमि और संवेदनशील इलाकों की खरीद पर प्रतिबंध का प्रस्ताव

मुलाकात के दौरान दर्जा मंत्री ने जिले के स्थानीय उत्पादकों को नगर क्षेत्र में अस्थायी दुकानें आवंटित किए जाने तथा आपदा मद में स्वीकृत कार्यों के लिए लंबित बजट शीघ्र जारी करने की मांग भी उठाई। नई हवाई सेवा शुरू होने से सीमांत पिथौरागढ़ को राजधानी से बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है, जिससे पर्यटन, व्यापार और आपदा प्रबंधन की क्षमता में भी बड़ा सुधार होगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page