सीएम धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान जनता से की मुलाकात, नैना देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण

खबर शेयर करें

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार प्रातः नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान आम नागरिकों, पर्यटकों एवं स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान वे स्थानीय चाय विक्रेता भरत की दुकान पर भी रुके और चाय का स्वाद लिया। उनके साथ आमजन ने भी सहज वातावरण में वार्ता की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: युवाओं के लिए बड़ी खबर...अग्निवीर भर्ती परीक्षा 1 जून से, एडमिट कार्ड जारी

मुख्यमंत्री ने इसके उपरांत मानस खंड मिशन के अंतर्गत नैना देवी मंदिर परिसर में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से चल रही परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति प्राप्त की। सीएम ने बताया कि मंदिर को और अधिक भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए ₹11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्य तेजी से प्रगति पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दर्दनाक हादसा...यूटिलिटी वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, महिला समेत तीन की मौत, पांच घायल

श्री धामी ने मिशन के अन्य विकास कार्यों—डीएसए मैदान के सुधार कार्य, वलिया नाला विकास, तथा ठंडी सड़क पर भूस्खलन सुरक्षा उपायों—की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों को कार्यों में तीव्रता लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पंतनगर विश्वविद्यालय के छात्रावास में फूड प्वाइजनिंग का बड़ा मामला, 150 छात्र बीमार, दो की हालत गंभीर

निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी., सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page