Uttarakhand: युवाओं के लिए बड़ी खबर…अग्निवीर भर्ती परीक्षा 1 जून से, एडमिट कार्ड जारी

खबर शेयर करें

देहरादून। भारतीय सेना ने अग्निवीर और जूनियर कमिश्नड ऑफिसर/अन्य रैंक (जेसीओ/ओआर) भर्ती के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की समय-सारणी जारी कर दी है। देशभर में यह परीक्षा 1 जून से 12 जून 2026 के बीच आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 15 मई से जारी कर दिए गए हैं और उम्मीदवार उन्हें आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

सैन्य भर्ती प्रक्रिया के तहत यह ऑनलाइन परीक्षा देश के 206 शहरों में बनाए गए 403 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। विभिन्न सैन्य पदों के लिए कुल 22 भर्ती श्रेणियों के उम्मीदवारों की योग्यता का आकलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदुकुश क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 5.9, अफगानिस्तान फिर दहला

गढ़वाल क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। इनमें हरिद्वार, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग जिलों के उम्मीदवार शामिल हैं। सेना की ओर से परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में दो हत्याओं का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उस पर दर्ज परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक जांच लें। प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

You cannot copy content of this page