Uttarakhand: गुंजन हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई…एसआईटी ने दाखिल की चार्जशीट, 35 गवाह किए शामिल

खबर शेयर करें

देहरादून। दूल्हा बाजार में हुए बहुचर्चित गुंजन हत्याकांड में देहरादून पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने महज तीन दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में कुल 35 गवाहों को शामिल किया गया है, जिससे यह साफ हो गया है कि पुलिस इस जघन्य हत्याकांड में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Dehradun Police Pushes for Fast-Track Trial, Seeks Harshest Punishment: अब इस मामले में देहरादून पुलिस फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई के लिए सशक्त पैरवी करेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने स्पष्ट कहा है कि पुलिस इस हत्याकांड को “रेयरेस्ट ऑफ रेयर” की श्रेणी में रखकर कोर्ट में जिरह करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हीटवेव अलर्ट...स्कूलों में ‘वाटर बेल’ अनिवार्य, समय बदलने के निर्देश

उन्होंने कहा कि यह अपराध अत्यंत नृशंस और समाज को झकझोर देने वाला है, ऐसे में आरोपी को कठोरतम सजा दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  38वें राष्ट्रीय खेलों का उत्तराखंड में रंगारंग शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

एसएसपी ने यह भी कहा कि मामले में मजबूत साक्ष्य, गवाहों के बयान और वैज्ञानिक जांच के आधार पर चार्जशीट तैयार की गई है, ताकि आरोपी किसी भी स्तर पर कानून की पकड़ से बच न सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा...ट्रक की चपेट में आई डेढ़ साल की मासूम, मौके पर मौत

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को न्याय की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है और इससे पीड़ित परिवार के साथ-साथ आम जनता में भी न्याय को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page