Haldwani: 24 घंटे में खुली लाखों की चोरी की गुत्थी, शातिर चोर गिरफ्तार, ₹3.17 लाख बरामद

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने मुखानी क्षेत्र में एक कार्यालय का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी करने वाले आरोपी को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से ₹3,17,500 नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

27 मई 2026 को हिम्मतपुर तल्ला निवासी विक्रम सिंह कनवाल ने थाना मुखानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि बच्चीनगर नंबर-1 स्थित उनके कार्यालय का शटर और ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब ₹3.50 लाख नकद और आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बागेश्वर में भूकंप के झटकों से हिली धरती, 3.6 रही तीव्रता...पांच किमी गहराई में था केंद्र

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार और थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध की पहचान की।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 3 मार्च 2026

पुलिस ने मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से 28 मई को लामाचौड़ खास क्षेत्र से आरोपी बबलू (31) निवासी कालिका कॉलोनी, लोहारियासाल तल्ला, हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की रकम में से ₹3,17,500 नकद और वादी का आधार कार्ड बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत में गिरफ्तार हुई अमेरिका की टॉप-10 भगोड़ों में शामिल सिंडी रोड्रिगेज

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल रोहित और कांस्टेबल पूरन सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की बड़ी वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा हो गया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page