Haldwani: बियरशिवा स्कूल के समर कैंप का रंगारंग समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा की चमक

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह शुक्रवार को उत्साह, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर पूरे सप्ताह बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों, हंसी और ऊर्जा से गुलजार रहा। समापन समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

समर कैंप में बच्चों के साथ शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। विद्यालय की सलाहकार केंवलता, एचओडी अनीता बिष्ट, सीनियर कोऑर्डिनेटर मिस निशी वर्मा तथा जूनियर कोऑर्डिनेटर एकता भट्टानी के निर्देशन में बच्चों के लिए अनेक रचनात्मक, शैक्षिक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: गुटखा-पान मसाला का काला खेल!...ट्रांसपोर्ट नगर के गोदामों में टैक्स चोरी का माल, बाजार में मनमानी कीमतें

कैंप के दौरान बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, फैब्रिक पेंटिंग, ब्लॉक पेंटिंग, चारकोल पेंटिंग, नेल प्लेट मेकिंग, पेपर क्राफ्ट और पोस्टर मेकिंग जैसी कलात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं वेस्टर्न डांस, पंजाबी डांस, क्लासिकल डांस और समूह गीत की प्रस्तुतियों ने समापन समारोह को यादगार बना दिया।

इसके अलावा स्केटिंग, क्रिकेट, शतरंज, टेबल टेनिस, योग एवं मेडिटेशन, फायरलेस कुकिंग, रोबोटिक ट्रेनिंग, पब्लिक स्पीकिंग और स्पोकन इंग्लिश जैसी गतिविधियों में भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैंप के दौरान आयोजित टैलेंट शो में बच्चों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 21 फरवरी से बोर्ड परीक्षा...1261 केंद्रों पर सख्त निगरानी, संवेदनशील केंद्रों पर विशेष पर्यवेक्षक रहेंगे तैनात

विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना सती ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनकी रचनात्मक क्षमता, आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल को विकसित करना है। उन्होंने बच्चों को जीवन में सीखने की निरंतर प्रक्रिया जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में उपप्रधानाचार्य एच.एस. बब्बर, एडमिनिस्ट्रेटर निशा सिंह, सलाहकार के. दत्त और विद्यालय के समस्त शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने डांस और मस्ती के साथ समर कैंप के हर पल का भरपूर आनंद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बैंक घोटाला: ICICI बैंक कर्मचारी ने निवेश का झांसा देकर 31 लाख से ज्यादा हड़पे, केस दर्ज

बच्चों के मनोरंजन के लिए मिकी माउस जंपिंग, मजेदार गेम्स, पॉपकॉर्न, कॉटन कैंडी, बर्फ का गोला और अल्पाहार की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के संचालन और आयोजन में पीटीआई आनंद बिष्ट, मोहित सोलोमन, ममता बिष्ट, पूजा नेगी, राहुल गुसाईं, चमन अंसारी समेत सभी अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह समर कैंप बच्चों के लिए सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नई प्रतिभाओं को निखारने का यादगार अनुभव साबित हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page