Nainital: रामनगर अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर युवाओं का मोर्चा, CMS से दो टूक-डॉक्टरों की कमी से लेकर सफाई और पार्किंग तक उठाए सवाल

खबर शेयर करें

रामनगर (नैनीताल)। रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं का प्रतिनिधिमंडल अस्पताल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) तपन शर्मा से मुलाकात कर मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और ज्ञापन सौंपा।

वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रामनगर अस्पताल में पहाड़ और मैदानी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाना जरूरी है, ताकि मरीजों और उनके तीमारदारों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग आज से, शाम 6 बजे खुलेगा IRCTC पोर्टल

युवाओं ने अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की कमी, ब्लड बैंक से जुड़ी व्यवस्थाओं, विभिन्न वार्डों एवं परिसर में साफ-सफाई, शौचालयों की स्थिति और पीने के पानी की व्यवस्था का मुद्दा उठाया। अस्पताल में वाटर कूलर की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग भी की गई।

इसके अलावा मरीजों को होने वाली विभिन्न जांचों, अस्पताल से मिलने वाली दवाओं, पार्किंग व्यवस्था तथा अस्पताल आने वाले छात्र-छात्राओं, मरीजों और उनके परिजनों के लिए ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा को बेहतर बनाने की मांग रखी गई।

CMS ने जल्द समाधान का दिया भरोसा

सीएमएस तपन शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि अस्पताल की कई समस्याओं के समाधान के लिए अस्पताल प्रशासन अपने स्तर से प्रयास कर रहा है। उन्होंने डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की कमी, पार्किंग, पीने के पानी और ऑनलाइन भुगतान जैसी व्यवस्थाओं में जल्द सुधार का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कोहरे ने बरपाया कहर: आगरा-जयपुर हाईवे पर छह वाहन टकराए, कई घायल...बस चालक का पैर कटा

वार्ता के दौरान इस बात पर भी सहमति बनी कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और अस्पताल प्रशासन को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। सभी पक्षों ने रामनगर के साथ-साथ कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास जारी रखने की बात कही।

राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि अस्पताल क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। यहां आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए समस्याओं को सामने लाना और उनके समाधान के लिए प्रशासन के साथ संवाद करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को भी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Accident: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने फ्लाईओवर पर खड़े चार दोस्तों को कुचला, सभी की मौत

प्रतिनिधिमंडल में छात्र संघ अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, छात्र संघ कोषाध्यक्ष संक्रांत सिंह, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष करन बिष्ट, कमलेश बिष्ट, सौरभ छिमवाल, रवि तिवारी, नीरज मेहरा, महेंद्र आर्य, नीरज रावत, संजय रौतेला, अनुज अधिकारी, करन आर्य, विशाल आर्य, पारस, हिमांशु आर्य, जितेंद्र, नवीन गोस्वामी, अभय मेहरा, गौरव बिष्ट, संजय गिरी, रवि कुमार, कोमल, मनप्रीत सिंह समेत कई युवा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page