कोहरे ने बरपाया कहर: आगरा-जयपुर हाईवे पर छह वाहन टकराए, कई घायल…बस चालक का पैर कटा

खबर शेयर करें

आगरा। आगरा–जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया। रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच किरावली कस्बे में अभुआपुरा बिजली घर के सामने छह वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक बस चालक का पैर कटने की सूचना है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान एक के बाद एक वाहन टकराते चले गए। दुर्घटना में दो ट्रक, दो स्लीपर बसें और दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली बस अड्डे पर उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी आग, अफरा-तफरी मची

सूचना मिलते ही किरावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च केंद्र रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  “भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है…” सेना प्रमुख की पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। साथ ही अन्य वाहनों के लिए संकेतक लगाए गए, जिससे आगे कोई और हादसा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध उजागर होने के डर से मां ने कराई बेटी की हत्या, प्रेमी समधी संग रची खौफनाक साजिश

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे और खराब मौसम में धीमी गति से वाहन चलाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि यदि दृश्यता बहुत कम हो तो वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दें और अनावश्यक रूप से हाईवे पर सफर न करें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page