Uttarakhand: सड़क हादसा…डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत, पति गंभीर, पांच साल का बच्चा बाल-बाल बचा

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। शहर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एमेनिटी पब्लिक स्कूल के पास रिंग रोड अंडरपास में पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार करीब पांच वर्षीय बच्चा इस भीषण हादसे में बाल-बाल बच गया।

जानकारी के अनुसार गदरपुर के वार्ड नंबर नौ इस्लामनगर निवासी फरीद गुरुवार सुबह अपनी पत्नी गुलाफसा (28) और करीब पांच वर्षीय बच्चे के साथ बाइक से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे एमेनिटी पब्लिक स्कूल के पास रिंग रोड अंडरपास में पहुंचे, तभी पीछे से आए डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक यात्राओं के लिए उत्तराखंड को मिलेगी नई नियामक एजेंसी, तीर्थाटन परिषद का गठन जल्द

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में गुलाफसा गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, फरीद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका छोटा बच्चा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध के बीच भड़की हिंसा, 400 से अधिक हिंदुओं का पलायन, इंटरनेट सेवा बंद

स्थानीय लोगों ने घायल फरीद को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने के बाद दिनेशपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे के बाद रिंग रोड अंडरपास के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि दुर्घटना के बाद करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दूसरी पत्नी ने पति के खाते से निकाले 13 लाख से ज्यादा रुपये, बेटे की तहरीर पर सौतेली मां पर केस

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और काफी मशक्कत के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु कराई। दुर्घटना में शामिल डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page