CBSE Board Result: हल्द्वानी के बियरशिबा स्कूल का शानदार परिणाम, संस्कृति अधिकारी ने 98.4% अंक के साथ किया टॉप

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। विद्यालय की छात्रा संस्कृति अधिकारी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

इसके अलावा आशिष तिवारी ने 97.6, गायत्री तिवारी ने 96.8, शौर्या मेहरा ने 96.4, श्याना सैफी ने 96.2, करन रुवाली ने 95.8, अलायजा ने 95.6, दिव्यांशी मेहरा और स्नेहा कठायत ने 95.2-95.2, समन हुड्डा अंसारी ने 95, ऋषभ थापा ने 94.6 तथा भीनी शर्मा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 30 साल बाद लौटा लापता बेटा, सोशल मीडिया ने कराया भावुक मिलन

वहीं आरुषमान अंसारी, पियूष, किशन सिंह, कनिष्का, सृष्टि राना, अक्षित कुमार आर्या और मीनाक्षी समेत कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पीसीएस मुख्य परीक्षा का पेपर रद्द, अब 14 मई को फिर होगी परीक्षा

विद्यालय प्रबंधन की ओर से Nirupama Bhatt Talwar, प्रबंधक Tilak Raj Talwar, प्रधानाचार्या मीना सती और उप प्रधानाचार्य एच.एस. बब्बर ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मकान विवाद से परेशान महिला पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंची एसएसपी कार्यालय, आत्मदाह की धमकी से मचा हड़कंप

You cannot copy content of this page