Haldwani: हिमालय FPO की बैठक में किसानों की आय बढ़ाने की ठोस रणनीति तैयार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। फत्ताबंगर स्थित हिमालय कृषक उत्पादक संगठन (FPO) सहकारी समिति लिमिटेड की अहम बैठक में किसानों की आय बढ़ाने और संगठन को सशक्त बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य FPO में संचालित JICA–UKIHDP परियोजना के अंतर्गत आगामी कार्यों की रूपरेखा तय करना और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।

बैठक की अध्यक्षता FPO अध्यक्ष Mohan Loshali ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य उद्यान अधिकारी नैनीताल Prema Rana उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में IFFDC के मुख्य परियोजना समन्वयक देश दीपक यादव, सोशल एक्सपर्ट यशोदा मेहरा, CBBO प्रतिनिधि, उद्यान विभाग के अधिकारी तथा FPO के बोर्ड सदस्य अनिल पांडेय, धीरज सिंह बिष्ट सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: आज मैदानी इलाकों में घना कोहरा, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार

बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें किसानों की सदस्यता बढ़ाने, उत्पादन समूहों का गठन करने और बीज, खाद व दवाइयों जैसे कृषि इनपुट की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के नियमित आयोजन, फसल उत्पादन में सुधार, विपणन व्यवस्था को मजबूत करने तथा वैल्यू एडिशन गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की रणनीति तय की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

यह भी निर्णय लिया गया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शिता और बेहतर समन्वय के साथ पूरे किए जाएंगे। इसमें FPO प्रबंधन, बोर्ड सदस्य और तकनीकी सहयोगी संस्था CBBO की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह का विपक्ष को खुला चैलेंज, बोले- चर्चा के लिए 24 घंटे तैयार, एक-एक सवाल का दूंगा जवाब

बैठक में स्पष्ट किया गया कि इस कार्ययोजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में स्थायी वृद्धि करना, संगठन को आत्मनिर्भर बनाना और क्षेत्र में सतत कृषि विकास को बढ़ावा देना है। यह पहल आने वाले समय में हिमालय FPO को एक मजबूत और आत्मनिर्भर संगठन के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page