Uttarakhand: प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत…बीएसएफ जवान पर प्रेमिका को जहर देकर हत्या का आरोप, खुद भी खाया जहर

खबर शेयर करें

देहरादून। राजधानी देहरादून में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बीएसएफ जवान पर अपनी प्रेमिका को कथित रूप से जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी ने भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है और वह दून अस्पताल में उपचाराधीन है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को आरोपी की पत्नी ने सूचना दी कि उसके पति ने फोन कर अपनी लोकेशन भेजी है और बताया है कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है तथा खुद भी जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई और लोकेशन के आधार पर मियांवाला चौक स्थित द बिरिज़ होमस्टे पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर बहनों को सरकार का तोहफा, 9 अगस्त को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर

पुलिस जब होमस्टे के कमरे में पहुंची तो वहां बीएसएफ जवान परमेन्द्र नेगी (38) निवासी मोहब्बेवाला, क्लेमेंटाउन बेसुध अवस्था में पड़ा मिला, जबकि आरती बिष्ट (40) निवासी गूलरघाटी, नकरौंदा मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने घायल जवान को पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, पहाड़ों में बढ़ी सतर्कता

दो दिन से होमस्टे में ठहरे थे दोनों

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि परमेन्द्र नेगी और आरती बिष्ट के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। छुट्टी पर घर आए बीएसएफ जवान परमेन्द्र नेगी पिछले दो दिनों से आरती के साथ उक्त होमस्टे में ठहरा हुआ था। इसी दौरान यह घटना हुई।

महिला के पति ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के पति पंकज सिंह बिष्ट ने डोईवाला कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और परमेन्द्र नेगी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। उन्होंने कहा कि इस रिश्ते की जानकारी आरोपी के परिवार को भी थी। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी की पत्नी लगातार उनकी पत्नी पर संबंध समाप्त करने का दबाव बना रही थी। इसी विवाद के चलते परमेन्द्र नेगी ने आरती को जहर देकर मार डाला और बाद में खुद भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दर्दनाक हादसा...खेत में गिरी आकाशीय बिजली, दो किसानों की मौके पर मौत

हत्या का मुकदमा दर्ज, सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने कमरे से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page