UKPSC: उत्तराखंड में 29 सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, कर एवं राजस्व निरीक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने शहरी विकास विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड पालिका (केन्द्रीयित) राजस्व सेवा में कर एवं राजस्व निरीक्षक के 29 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 4 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को 12 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, गाजियाबाद में चल रही अवैध फैक्ट्री पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी

स्नातक युवा कर सकते हैं आवेदन

भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएट) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का नाम आवेदन की अंतिम तिथि तक उत्तराखंड के किसी भी सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को शासन के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  होटल के कमरे से मिली महिला की लाश, मौत पर रहस्य बरकरार...पुलिस जांच में जुटी

आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है—

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस : 166.36 रुपये
  • एससी और एसटी : 76.36 रुपये
  • दिव्यांग अभ्यर्थी : 16.36 रुपये

भर्ती में नकल रोकने के सख्त प्रावधान

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि इस भर्ती परीक्षा में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण के उपाय) अधिनियम-2023 के सभी प्रावधानों को सख्ती से लागू किया जाएगा। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने अभ्यर्थियों को नियमों का पालन करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 69 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : शुरू
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 4 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन संशोधन अवधि : 12 अगस्त से 21 अगस्त 2026
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page