Haldwani: ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या के मामले में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार थाना कालाढूंगी में दर्ज एफआईआर संख्या-37/2026, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। मामले में आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  ‘भाड़ा पर्ची’ का काला खेल: तीन गुना किराया, 10% कमीशन...किसके संरक्षण में फल-फूल रहा सिंडिकेट?

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वादिनी के पति वैभव कुमार के साथ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। उपचार के दौरान सर गंगाराम अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: आज श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, भक्ति में डूबी देवडोली पहुंची धाम की ओर

एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी को देवलचौड़ रोड स्थित रामजी विहार गेट नंबर-4 के सामने से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकुल जैन पुत्र रमेश चंद्र जैन निवासी गंगोत्री विहार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी पासपोर्ट प्रकरण: आचार्य बालकृष्ण सीबीआई कोर्ट में पेश, पूर्व प्रिंसिपल के बयान होंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से

गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज जोशी, कांस्टेबल अखिलेश तिवारी और कांस्टेबल तेजपाल शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page