माउंट एवरेस्ट फतह कर लौट रहे दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत, अभियान पर छाया मातम

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर लौट रहे दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत हो गई। इस दुखद हादसे ने पर्वतारोहण जगत को झकझोर कर रख दिया है। नेपाल के अधिकारियों के अनुसार दोनों पर्वतारोही शिखर से वापसी के दौरान अत्यधिक थकान और खराब शारीरिक स्थिति का शिकार हो गए थे।

मृतकों की पहचान अरुण कुमार तिवारी और संदीप आरे के रूप में हुई है। नेपाल एक्सपीडिशन ऑपरेटर्स एसोसिएशन के महासचिव ऋषि भंडारी ने बताया कि दोनों पर्वतारोहियों ने सफलतापूर्वक एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी कर ली थी, लेकिन नीचे उतरते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई। गाइडों ने उन्हें सुरक्षित नीचे लाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी।

यह भी पढ़ें 👉  फैमिली कोर्ट में बदला माहौल: तलाक लेने पहुंचे पति-पत्नी गले लगकर रो पड़े, साथ रहने का लिया फैसला

जानकारी के मुताबिक संदीप आरे ने बुधवार को एवरेस्ट शिखर पर पहुंचकर उपलब्धि हासिल की थी, जबकि अरुण कुमार तिवारी गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे शिखर तक पहुंचे थे। संदीप आरे की मौत गुरुवार को हुई, जबकि अरुण कुमार तिवारी की मौत का सही समय अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान का दावा: 4 अमेरिकी एयरक्राफ्ट मार गिराए, इस्फहान में जारी कीं तस्वीरें-वीडियो...अमेरिका की चुप्पी बरकरार

बताया जा रहा है कि बुधवार को एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले 274 पर्वतारोहियों में तीन भारतीय भी शामिल थे। इसे एक दिन में एवरेस्ट फतह करने वालों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या माना जा रहा है। भारतीय पर्वतारोहियों में संदीप आरे के अलावा तुलसी रेड्डी पालपुनूरी और अजय पाल सिंह ढालीवाल ने भी सफलता हासिल की थी।

यह भी पढ़ें 👉  आनंदा डेयरी प्लांट पर आयकर विभाग का छापा, दिल्ली–यूपी से पहुंची टीम ने खंगाले दस्तावेज

इसके अलावा गुरुवार को लक्ष्मीकांत मंडल ने भी दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचकर देश का नाम रोशन किया। हालांकि इस उपलब्धि के बीच दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत ने पूरे अभियान पर शोक की लहर दौड़ा दी है। नेपाल प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मामले की विस्तृत जांच में जुटी हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page