आनंदा डेयरी प्लांट पर आयकर विभाग का छापा, दिल्ली–यूपी से पहुंची टीम ने खंगाले दस्तावेज

खबर शेयर करें

स्याना में सुबह 7 बजे कार्रवाई, गेट बंद कर जांच जारी, फाइलें–कंप्यूटर–मोबाइल जब्त

बुलंदशहर। जिले के स्याना नगर में गढ़ मार्ग स्थित आनंदा डेयरी प्लांट पर गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। सुबह करीब सात बजे दिल्ली और उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ियों से आई आयकर अधिकारियों की टीम ने डेयरी प्लांट का गेट बंद कर जांच शुरू की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

Income Tax Raid at Ananda Dairy: आनंदा डेयरी ग्रुप का यह प्लांट गढ़ मार्ग पर नवीन मंडी के समीप स्थित है। सुबह के समय जब कर्मचारी रोजाना की तरह काम कर रहे थे, तभी अचानक नौ से दस टैक्सी गाड़ियां डेयरी गेट पर पहुंचीं। आयकर विभाग की टीम के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, हालांकि स्थानीय पुलिस इस कार्रवाई में शामिल नहीं थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैलाश मानसरोवर यात्रा: दारचिन में घोड़े से गिरकर पूर्व मंत्री मीनाक्षी लेखी घायल, हेलीकॉप्टर से किया जाएगा रेस्क्यू
Ad

टीम के साथ आए पुलिसकर्मियों ने सबसे पहले सुरक्षा गार्डों को गेट से हटाया और डेयरी प्लांट को पूरी तरह सील कर दिया। इसके बाद किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। डेयरी कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी और श्रमिकों को एक स्थान पर एकत्र कर लिया गया और सभी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी ने मनाया जश्न, कहा- 'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए'

सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की टीम ने डेयरी से बड़ी संख्या में फाइलें और दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। साथ ही कंप्यूटर सिस्टम और डिजिटल रिकॉर्ड की भी गहन जांच की जा रही है। टीम संभावित वित्तीय अनियमितताओं और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल में पांच बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा सस्पेंड, केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन

छापे की सूचना मिलते ही डेयरी प्लांट के बाहर मीडियाकर्मियों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बार-बार आग्रह के बावजूद आयकर विभाग का कोई भी अधिकारी मीडिया के सामने बयान देने नहीं आया। देर शाम तक जांच कार्रवाई जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page