जयपुर में प्रदर्शन के दौरान CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को थप्पड़, दो युवक हिरासत में

खबर शेयर करें

जयपुर। जयपुर के शहीद स्मारक पर आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ धक्का-मुक्की और हंगामे की घटना सामने आई है। प्रदर्शन के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया गया था। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  “कागज हल्का, माल भारी!”...सिस्टम की आंखों में धूल, भाड़ा पर्ची से पार हो रहा टैक्स चोरी का अवैध माल

थप्पड़ मारने की घटना के बाद कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और प्रदर्शनकारियों को व्यवस्थित किया। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि शिक्षा से जुड़े मुद्दे अब केवल परीक्षा अनियमितताओं तक सीमित नहीं हैं। छात्र, युवा और अभिभावक पारदर्शी एवं जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधारों की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  111 दिन बाद थमी अमेरिका-ईरान तनातनी...ऐतिहासिक 14-सूत्रीय समझौते पर हस्ताक्षर, खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य

अभिजीत दीपके रविवार देर रात जयपुर पहुंचे थे। प्रशासन ने निर्धारित शर्तों के साथ प्रदर्शन की अनुमति दी थी और कार्यक्रम में अधिकतम 800 लोगों के शामिल होने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। साथ ही आयोजकों को कानून-व्यवस्था और यातायात प्रभावित न करने के निर्देश भी दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  तीसरे दिन भी कुलगाम में आतंकियों से भीषण मुठभेड़, अब तक तीन ढेर, 2025 का सबसे बड़ा ऑपरेशन

दीपके ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई थी। उनका दावा है कि युवाओं के समर्थन के बाद संगठन ने शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर पर अभियान शुरू किया। इससे पहले संगठन दिल्ली, पुणे, लखनऊ, अमृतसर, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित कई शहरों में प्रदर्शन कर चुका है।

फिलहाल पुलिस घटना में शामिल व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है और मामले की विस्तृत पड़ताल जारी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page