होली के जश्न में चली गोली…व्यक्ति की हत्या, आरोपी फरार

खबर शेयर करें

बिहार (वैशाली)। बिहार के वैशाली जिले में होली का जश्न उस समय मातम में बदल गया, जब बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान दाउदनगर निवासी चंदेश्वर दास के 56 वर्षीय पुत्र रंजीत दास के रूप में हुई है। वह दो भाइयों और पांच बहनों में सबसे बड़े थे। परिवार में उनकी पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। रंजीत दास पेशे से ड्राइवर थे और परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान का नया ड्रोन हमला: ‘हदीद-110’ से अमेरिकी-इजराइली ठिकाने निशाने पर, जेट इंजन से बढ़ी मारक क्षमता

कहासुनी ने लिया खूनी रूप

जानकारी के अनुसार, होली के मौके पर करीब दस लोग घर से लगभग 10 मीटर की दूरी पर बैठकर जश्न मना रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर रंजीत दास और गांव के ही राजेश सिंह के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  घने कोहरे ने रोकी रफ्तार...दिल्ली एयरपोर्ट पर दर्जनों उड़ानें रद्द, कई ट्रेनें लेट, यात्री घंटों परेशान

आरोप है कि इसी बीच राजेश सिंह ने रंजीत दास को गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी फरार हो गया।

आरोपी की पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान गांव के ही वासुदेव सिंह के पुत्र राजेश सिंह के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, बाजार में हड़कंप

बिदुपुर थाना पुलिस ने गोली मारकर हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

होली जैसे उल्लास के पर्व पर हुई इस वारदात से गांव में मातम का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं। पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page