सनसनीखेज वारदात…बंद कमरे में मिले चार मासूमों के खून से लथपथ शव, मां संदिग्ध हालात में लापता

खबर शेयर करें

अकबरपुर: Akbarpur के मीरानपुर मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर बिस्तर पर चार बच्चों के खून से सने शव बरामद हुए। हैरान करने वाली बात यह रही कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जबकि बच्चों की मां मौके से गायब पाई गई, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महरुआ निवासी नियाज की पत्नी अपने चार बच्चों—शफीक, सउद, उमर और पुत्री बयान—के साथ यहां रह रही थी। नियाज लंबे समय से सऊदी अरब में नौकरी कर रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवार में लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: गुलदार का आतंक...घास लेने गई 22 वर्षीय युवती पर झपटा गुलदार, दराती लेकर भिड़ी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला के मानसिक तनाव में होने की आशंका जताई जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बच्चों की हत्या ईंट से वार कर की गई और इसके बाद महिला बालकनी के रास्ते फरार हो गई। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें 👉  शीतलहर–कुहासे की मार: नैनीताल जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 9 जनवरी तक रहेंगे बंद

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घर को सील कर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और लापता महिला की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल के वैभव सूर्यवंशी का विश्व रिकॉर्ड, 11 गेंदों में ठोकी फिफ्टी...लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक

इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लोग स्तब्ध हैं और बच्चों की निर्मम हत्या को लेकर गहरा आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page