Nainital: स्कूटी से पीछा कर लूट करने वाले 3 बदमाश दबोचे, तमंचे और नकदी बरामद

खबर शेयर करें

रामनगर (नैनीताल): रामनगर क्षेत्र में तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, नकदी और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल को तुमडिया डाम द्वितीय मालधन चौड़ निवासी सुरजीत सिंह ने थाना रामनगर में तहरीर देकर बताया कि वह अपने पुत्र के साथ वाहन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो स्कूटी सवार युवकों ने उनका पीछा कर वाहन रुकवाया। इसके बाद चार बदमाशों ने तमंचा तानकर मारपीट की और 10 हजार रुपये नकद व मोबाइल फोन लूट लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: ढिकाला में जंगल सफारी का रोमांच होगा दोगुना, वॉच टावर से दिखेंगे वन्यजीवों के दुर्लभ नजारे

मामले की गंभीरता को देखते हुए Dr. Manjunath TC ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी रामनगर के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  निकाय चुनाव: आपत्तियों का निपटारा पूरा, इस सप्ताह लागू हो सकती है आचार संहिता

पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी के आधार पर आमपोखरा रेंज क्षेत्र से तीन अभियुक्तों—आयुष चन्याल उर्फ अंशु (21), अनिल बिष्ट (22) और प्रिंस कुमार (18)—को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के तीन अवैध तमंचे, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और 7200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से लेकर लंदन तक कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी की लोकप्रियता का जादू

पुलिस का कहना है कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ संदेश दिया है कि जनपद में अपराध और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page