राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में नई दरें लागू, 20 रुपए में बनेगा ओपीडी पर्चा, 50 में आईपीडी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में अब से जांच-पर्चे और इलाज की नई दरें लागू हो गई हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने शासनादेश जारी करते हुए इन दरों की घोषणा की। नई दरों के अनुसार, अब ओपीडी पर्चा 20 रुपये और आईपीडी पर्चा 50 रुपये में बनेगा। इन दरों में आगामी तीन साल तक कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नए साल का पहला मिशन: 12 जनवरी को PSLV-C62 से उड़ेगा इसरो का उन्नत निगरानी उपग्रह EOS-N1

उत्तराखंड में देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और हरिद्वार में राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहले से संचालित हैं। इसके अलावा, रुद्रपुर और पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेजों के संबद्ध चिकित्सालय भी जल्द ही सेवा देने लगेंगे। सभी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में एकसमान दरें लागू की गई हैं, जबकि पहले इन अस्पतालों में यूजर चार्ज की दरें अलग-अलग थीं।

यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत बनाम हरक सिंह : कांग्रेस के दिग्गजों में छिड़ी जुबानी जंग, 2016 की कड़वाहट फिर सतह पर

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि तीन साल तक ये दरें लागू रहेंगी, और इसके बाद इन दरों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा, जांच और पर्चे से प्राप्त धनराशि को मेडिकल कॉलेजों की जन सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा।

इन अस्पतालों में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई और डायलिसिस जैसी सेवाओं की दरें केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) दरों के समान होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट पर दी प्रतिक्रिया, बोले-उत्तराखंड को मिलेंगे कई लाभ

यूजर चार्ज की ये होंगी दरें

  • शुल्क का विवरण दरें (प्रति मरीज)
  • ओपीडी पंजीकरण 20 रुपये
  • आईपीडी पंजीकरण 50 रुपये
  • जनरल वार्ड 25 रुपये
  • प्राइवेट वार्ड 300 रुपये
  • एसी वार्ड 1000 रुपये
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page