महाकुंभ में मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत की पुष्टि, CM योगी ने किया 25-25 लाख के मुआवजे का ऐलान

खबर शेयर करें

प्रयागराज। महाकुंभ में संगम तट पर मची भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, भीड़ के दबाव के कारण बैरिकेड्स टूट गए, जिससे भगदड़ मच गई। डीआईजी मेला वैभव कृष्ण ने बताया कि मध्यरात्रि के आसपास हुई इस घटना में मृतकों की पहचान में से 25 की पहचान कर ली गई है। घायलों को कुंभ क्षेत्र के सेक्टर-2 में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में कोई वीआईपी प्रोटोकॉल लागू नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  महाकुंभ 2025: 55 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में आस्था की डुबकी, बना नया विश्व रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और घटना की जांच के आदेश दिए। उन्होंने इस हादसे की जिम्मेदारी लेने और मृतकों के परिवारों को सहायता देने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  गजब: महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के इंजन पर यात्रियों का कब्जा, सुरक्षा बलों ने की कार्रवाई...देखें VIDEO

इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने नजदीकी घाट पर स्नान करें और संगम नोज की ओर न बढ़ें। उन्होंने कहा कि कई घाट बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु आसानी से स्नान कर सकते हैं। संतों ने भी श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि इतनी बड़ी भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल है, और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रयागराज: महाकुंभ में फिर बड़ा अग्निकांड, 22 टेंट जलकर राख

घायलों के लिए हेल्पलाइन नंबर (1920) जारी किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, भारी भीड़ के कारण बैरिकेड्स टूट गए और कई लोग कुचल गए। इस घटना के बाद कुंभ मेला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला किया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page