महंगाई: एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भी इजाफा

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को तगड़ा झटका लगा है। सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस बढ़ोतरी के बाद प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत सिलेंडर प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को अब 500 रुपये की जगह 550 रुपये चुकाने होंगे, वहीं अन्य ग्राहकों के लिए घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रूस-यूक्रेन युद्ध फिर भड़का: 347 ड्रोन मार गिराने का दावा, विक्ट्री डे से पहले बढ़ा तनाव

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी और कहा, “एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हम इस निर्णय का रिव्यू हर 2-3 सप्ताह में करेंगे और जरूरत पड़ने पर बदलाव कर सकते हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: बीएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, स्टाफ हाउस क्षेत्र में मचा हड़कंप

इसके अलावा, सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भी 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। हालांकि, सरकार का कहना है कि इस वृद्धि का असर आम ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा। नई एक्साइज ड्यूटी 8 अप्रैल से लागू होगी। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी अब 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: लेबर इंस्पेक्टर को फैक्ट्री में बंधक बनाने की कोशिश, विवाद बढ़ा

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार का उद्देश्य ग्रामीण भारत के गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ खाना पकाने के लिए एलपीजी प्रदान करना है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page