उत्तराखंड: बस और लोडर की भीषण टक्कर, 2 की मौत, 14 गंभीर घायल

खबर शेयर करें

देहरादून। जिले के शिमला बाईपास पर सिंघनीवाला में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। विकासनगर से देहरादून आ रही एक बस और लोडर ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ-बदरीनाथ धाम में फिर लागू होगा टोकन सिस्टम, विरोध के बीच बड़ा फैसला

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। बस विकासनगर से देहरादून की ओर आ रही थी, तभी शिमला बाईपास पर सिंघनीवाला इलाके में लोडर के साथ उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद लोडर सड़क से नीचे पलट गया, जबकि बस सड़क पर ही पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति और एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं 14 लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली हिमस्खलन: अब तक 47 मजदूरों को सुरक्षित निकाला, आठ की तलाश जारी

घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल भेजा, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बदरीनाथ-केदारनाथ में वीआईपी दर्शन के लिए अब देनी होगी ₹1100 सहयोग राशि

बताया जा रहा है कि बस दो बार पलटी थी और कुछ यात्री बस के नीचे दब गए थे, जिन्हें ग्रामीणों ने मिलकर बस को उठाकर बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन कारणों से हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page