Uttarakhand: धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 पीसीएस के तबादले, 6 आईएएस के बदले दायित्व

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए अफसरशाही में व्यापक फेरबदल किया है। सरकार ने सचिवालय सेवा के 26 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जबकि 6 आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया है।

जारी आदेशों के मुताबिक, शासन ने प्रशासनिक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। कई अहम विभागों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिससे शासन स्तर पर कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कैबिनेट मंत्री के विवादित बयान पर बढ़ी नाराजगी, किसान मंच ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत

बताया जा रहा है कि लंबे समय से एक ही पद पर जमे अधिकारियों को इधर-उधर कर संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 234 गैरहाजिर चिकित्सकों पर सरकार सख्त, होगी वसूली और बर्खास्तगी...जिलेवार सूची देखें

सरकार के इस फैसले को आगामी योजनाओं और विकास कार्यों को गति देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को लेकर चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: भारी बारिश के बीच भीमताल में लगा मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर, 215 लोगों ने कराया पंजीकरण

सूची यहां देखें…..

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page